कैंसर जिसे द्रोह (malignancy) भी कहा जाता है, कोशिकाओं का असामान्य विकास है; जिसका अर्थ है वे आसपास के ऊतकों में फैल सकते हैं या उनपर आक्रमण कर सकते हैं। कैंसर की कोशिकाएं अक्सर संक्रमण और अन्य परिस्थितियों से शरीर की रक्षा करने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली, अंगों का नेटवर्क, ऊतकों और विशेषीकृत कोशिकाओं से बचने में सक्षम होती हैं। हालांकि प्रतिरक्षा प्रणाली आम तौर पर शरीर से क्षतिग्रस्त या असामान्य कोशिकाओं को हटाती है, कुछ कैंसर की कोशिकाएं प्रतिरक्षा प्रणाली से "छुपने" के लिए सक्षम होती हैं।
ऐसे कैंसर को जिसने जहां पहले शरीर में आक्रमण की शुरुवात की थी वहां से किसी अन्य जगह पर फैलाव किया है उसे मेटास्टेटिक कैंसर कहा जाता है। जिस प्रक्रिया के द्वारा कैंसर की कोशिकाओं शरीर के अन्य भागों में फैलती है उस प्रक्रिया को मेटास्टेसिस कहा जाता है।
कैंसर की पांच मुख्य श्रेणियां हैं:
कैंसर कई अलग अलग लक्षण पैदा कर सकता है और वे कैंसर के प्रकार के साथ बदलते भी रहते हैं।
आमतौर पर, प्रारंभिक कैंसर के कारण दर्द महसूस नहीं होता है।
कैंसर यह शरीर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। जब शरीर का सामान्य नियंत्रण तंत्र काम करना रोक देता है तब कैंसर विकसित होता है। पुरानी कोशिकाएं मरती नहीं और नई, असामान्य कोशिकाओं के गठन के कारण कोशिकाओं की नियंत्रण से बाहर वृद्धि हो जाती है। यह अतिरिक्त कोशिकाएं ट्यूमर नामक ऊतक के पिंड का निर्माण कर सकती हैं। कैंसर के कुछ प्रकार, जैसे कि ल्यूकेमिया ट्यूमर का निर्माण नहीं करते हैं।
डॉक्टर आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक चिकित्सा इतिहास के बारे में पूछ सकते हैं और एक शारीरिक परीक्षा कर सकते हैं। डॉक्टर प्रयोगशाला परीक्षण, स्कैन, या अन्य परीक्षणों या बायोप्सी की तरह कार्यविविधियां करने का आदेश भी दे सकते हैं।
मूल (प्राथमिक) ट्यूमर के आकार और/या हद (पहुंच) और कैंसर शरीर में फैल गया है या नहीं इन बातों पर आधारित किसी व्यक्ति के कैंसर की गंभीरता का वर्णन स्टेजिंग द्वारा किया जाता है। स्टेजिंग यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रोगियों के बारे में जानकारी के आदान प्रदान में स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं और शोधकर्ताओं की मदद करती है।
कैंसर का प्रकार, उसकी स्टेज और यदि कैंसर फैल गया है और आपका सामान्य स्वास्थ्य इन बातों पर उपचार के विकल्प निर्भर करते हैं। पास की सामान्य कोशिकाओं का न्यूनतम नुकसान करते हुए कैंसर की कोशिकाओं को मारना यह उपचार का लक्ष्य होता है।
तीन मुख्य उपचार हैं:
Copyright©2015 Amrita CREATE All Rights Reserved